फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनगणना ड्यूटी में बदलाव के आदेश से राहत

विज्ञापन
जनगणना में अपने कार्यक्षेत्र में ड्यूटी लगवाने की मांग को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। जनगणना ड्यूटी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बढ़ रही नाराजगी के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए ड्यूटी संशोधन के आदेश जारी किए हैं।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की मेरठ जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने नेतृत्व में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी उनके ही कार्यक्षेत्र में लगाए जाने की मांग की थी।

ज्ञापन में कहा गया था कि कई आंगनबाड़ी कार्यककर्ताओं की जनगणना ड्यूटी उनके बीएलओ और कार्यक्षेत्र से दूर लगा दी गई है। इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी के साथ सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कम मानदेय में प्रतिदिन दूरस्थ क्षेत्रों तक आने-जाने का खर्च उठाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जनगणना ड्यूटी उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र से बाहर लगाई गई हैं, उनकी ड्यूटी तत्काल प्रभाव से संबंधित क्षेत्र में संशोधित कराई जाएं। आदेश के बाद कार्यकर्ताओं में राहत की उम्मीद जगी। इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, शशि, सुमन, सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें