फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व विधायक संगीत सोम ने घटाया काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पूर्व विधायक संगीत सोम ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने काफिले को सीमित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अब वह केवल सुरक्षा कर्मियों की एक गाड़ी के साथ ही यात्रा करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सादगी अपनाने के साथ-साथ अनावश्यक खर्च और संसाधनों के उपयोग को कम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। संगीत सोम ने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए बड़े काफिले की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी सादगी अपनाने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें