मोदीपुरम। सुबह सवेरे शुरू हुई बारिश का दौर धीरे-धीरे दिन-भर चलता रहा, जिस कारण गर्मी से भी राहत मिली और दिन के तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हवा और बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। चौधरी चरण सिंह मौसम विवि की वेधशाला पर दिन का तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है। जुलाई माह में इस बार पिछले सालों की तुलना में ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई है। एक्यूआई के स्तर में भी लगातार सुधार चल रहा है। शहर का एक्यूआई 44 दर्ज किया गया। गंगानगर में 42, जयभीम नगर में 46, पल्लवपुरम में 45, बेगमपुल में 51, दिल्ली रोड 50 एक्यूआई दर्ज किया गया। संवाद