मोदीपुरम। माले गांव बम विस्फोट पर आए निर्णय के बाद बृहस्पतिवार को शिवनगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में विहिप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया।
विहिप के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने भरसक कोशिश कर हिंदू आतंकवाद का एक नरेटिव गढ़ा था, जिसमें माले गांव बम विस्फोट, समझौता एक्सप्रेस, अजमेर बम विस्फोट में निर्दोषों को फंसाया। इशरत जहां केस में अमित शाह को फंसाया गया था। 26/11 के हमले में कसाब बच गया, इसलिए भेद खुल गया। वरना उसके हाथ में कलावा था और उसे भी हिंदू आतंकवाद का नारा देकर हिंदू संस्थाओं को आरोपी बनाया जाता। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बेहद अश्लील और निंदनीय तरीके से सताया गया। उनकी कमर की हड्डी तोड़कर दिव्यांग कर दिया गया। कर्नल पुरोहित को फंसाया गया, स्वामी असीम आनंद को फंसाया गया। आज वह सातों लोग बरी हो गए, यह कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
बैठक का संचालन राकेश सोम ने किया। इस दौरान महेश चौहान, प्रेमपाल सिंह, शीलेंद्र चौहान, रणवीर सिंह, कमल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, ललित चौहान, बाल किशोर, सूरजपाल, सूबे राम आदि मौजूद रहे। संवाद