फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आरटीओ कार्यालय में गुंडागर्दी, सपा नेता के रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Nov 2020 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में आरटीओ कार्यालय में गुंडागर्दी करने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के रिश्तेदारों के खिलाफ रविवार को नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आरटीओ विभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की तहरीर पर मोहित सिद्धार्थ, हरिओम, मोनू, गौतम और तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा का कहना कि नामजद आरोपी शनिवार को आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस बनवाने गए थे। आरोपियों ने एआरटीओ से बदसलूकी, कर्मचारियों से मारपीट की व वहां पर रखें लाइसेंस तक फाड़ डाले। आरटीओ में लूट तक की वारदात करने के भी आरोप है।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आरोपियों ने खुद को सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का रिश्तेदार बताया। सपा नेता के नाम से आरोपियों ने बार-बार आरटीओ में धमकी दी। आधे घंटे तक अराजकता की। बताया गया कि इससे पहले भी मुकेश सिद्धार्थ के नाम से आरटीओ में गुंडागर्दी हुई। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हर्ष फायरिंग में भी नहीं हुई गिरफ्तारी
लालकुर्ती थानाक्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और उसके बेटे हिमांशु सिद्धार्थ का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। 30 दिसंबर 2019 को हिमांशु की शादी में पिता-पुत्र ने हर्ष फायरिंग की थी। जिसका मुकदमा लालकुर्ती थाने में दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में सपा नेता व उसके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बताया गया है कि मुकेश के पुलिस के एक बड़े अधिकारी से संबंध है। जिसके चलते कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें