फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में एसएसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित गुब्बारा फैक्टरी में नाबालिग किशोरी के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से मिलकर जांच अधिकारी पर आरोपियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक गांव निवासी एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ गुब्बारा फैक्टरी में मजदूरी करने के लिए गई थी। महिला ने दो सप्ताह पूर्व थाने में तहरीर देकर फैक्टरी मालिक व दो कर्मचारियों पर नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 24 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। मामले में किनौनी चौकी इंचार्ज कुलजीत सिंह जांच कर रहे हैं। पीड़ित परिजनों का कहना है कि दो सप्ताह बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को महिला ने अपने परिजनों के साथ एसएसपी से मिलकर जांच अधिकारी पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। जांच अधिकारी कुलजीत सिंह का कहना है कि मामले की अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें