फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराब पीने के बाद की थी पूर्व चेयरमैन के भतीजे की हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हस्तिनापुर के कस्बा प्रभात नगर में पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार के भतीजे पवन की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार रात खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपी पंकज पुत्र रतनपाल और रिंकू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम वधवा खेड़ी हस्तिनापुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राहुल उर्फ उत्तम पुत्र रामे निवासी माखन नगर बहसूमा फरार चल रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्या की साजिश तीनों आरोपियों ने रची थी। चारों लोग आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान तीनों की पवन से कहासुनी हो गई थी। पहले तो तीनों ने पवन को पीटा। उसके बाद ईंट और पत्थर से सिर फोड़कर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पत्थर बरामद कर लिए हैं।
अवैध संबंध का भी आया था मामला सामने
पुलिस की जांच में पहले यह भी सामने आया था कि प्रभात नगर कस्बे की एक महिला की शादी फिटकरी गांव में हुई थी। उस महिला से मृतक का संबंध बताया गया था। महिला और उसके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि अब ऐसा कुछ सामने नहीं आया। शराब के विवाद में हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें