फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से हैवानियत: हैवान बाप ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म... शरण देने वाले रिश्तेदार ने भी बनाया हवस का शिकार

Sat, 28 Sep 2024 10:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना (मेरठ)

सार

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो आरोपी पिता व रिश्तेदार की हैवानियत बयान की। किशोरी ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने ही खून के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पिछले आठ माह तक एक किशोरी अपने पिता की हवस का शिकार होती रही। इससे निजात पाने के लिए पीड़ित किशोरी ने मामले की जानकारी अपने एक रिश्तेदार युवक को बताई। लेकिन इसके बाद भी किशोरी को यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। वहीं, आरोपी रिश्तेदार भी घटना को सार्वजनिक करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले किशोरी अपने भाई को लेकर पिता की हैवानियत से बचने के लिए रिश्तेदार युवक के साथ चली गई थी। जिसमें किशोरी के पिता ने दोनों बच्चों के अपहण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जब दोनों को सकुशल बरामद कर पूछताछ की तो सनसनीखेज मामला सामने आया। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो आरोपी पिता व रिश्तेदार की हैवानियत बयान की।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 25 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी व 11 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। अगले दिन ही पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। जिसके बाद जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। जिसमें पता चला कि एक हैवान पिता अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बना रहा था।

पिछले आठ माह से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान पिता ने जबरन धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया तो पीड़ित किशोरी ने इससे निजात पाने के लिए अपना दुखडा एक रिश्तेदार युवक को सुनाया। किशोरी को यकीन था कि वह रिश्तेदार उसकी शौषण से निजात दिलाने में मदद करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ उसने भी किशोरी की मजबूरी का फायदा उठाकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया।

किशोरी के नहीं तैयार होने पर आरोपी युवक ने पिता के साथ अवैध संबंध के मामले को सार्वजनिक करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी युवक ने भी किशोरी को धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इस तरह किशोरी के साथ पिता फिर रिश्तेदार युवक गंदा काम करता रहा। हालांकि किशोरी ने पिता द्वारा खून के रिश्ते को कलंकित करने बाद यहां दूर जाने के लिए अपने छोटे भाई के साथ रिश्तेदार प्रेमी के साथ जाना उचित समझा।
विज्ञापन

पिता को बिना बताए वह प्रेमी के साथ अपने छोटे भाई को लेकर चली गई। जिसके बाद आरोपी पिता ने अपहरण का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी के बयान दर्ज कराने कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें