- जैन मिलन महावीर मेरठ की ओर से जगदीश मंडप में हुआ समारोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में रविवार को जैन मिलन महावीर मेरठ की ओर से जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जैन समाज के युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक-दूसरे से परिचय लेने के साथ ही रिश्ता मजबूत करने का मौका भी मिला। इस दौरान 14 परिवारों में रिश्ते तय हुए। आयोजन में कई शहरों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंचे।
सम्मेलन में 422 युवतियों और 539 युवकों ने पंजीकरण कराया। परिचय सत्र के दौरान 14 रिश्तों का शुभारंभ हुआ। वहीं, 62 रिश्तों में आगे की बातचीत का मार्ग प्रशस्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वीर अजय जैन और वीर राजीव जैन ने किया। धर्म ध्वजारोहण डॉ. पीयूष गुप्ता ने किया। दीप प्रज्ज्वलन वीर जिनेंद्र जैन ने किया। चित्र अनावरण सुवनीत जैन और वीर पुनीत जैन ने किया। पत्रिका का विमोचन वीर सुनील जैन के हाथों हुआ। भोज का आयोजन वीर अनमोल जैन की ओर से किया गया।
सम्मेलन में चेयरमैन बिलाश चंद जैन, मंत्री बिजेंद्र जैन,कोषाध्यक्ष अजय जैन, वैभव जैन, मनीष जैन, दिव्यम जैन, सिद्धम जैन, श्रेष्ठ जैन, अक्ष जैन और समर्पित जैन सहित अन्य का योगदान रहा। समापन अरिहंत जय-जय स्तुति के साथ हुआ।