फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के महिला इंस्पेक्टर सहित कई महिलाओं से संबंध, पत्नी ने सीडीआर निकलवाई

Thu, 03 Sep 2020 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ चर्चित सीओ के महिला इंस्पेक्टर समेत कई महिलाओं से संबंध हैं। पत्नी को पति पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने सीओ के तीन मोबाइलों की सीडीआर निकलवाई। जिसको लेकर दंपती में मारपीट तक हो गई। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा है।
विज्ञापन


मेरठ जोन के कई जिलों में लंबे समय तक रहे एक सीओ का पत्नी के साथ विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सीओ के तीनों मोबाइलों की सीडीआर निकलवा ली। जिसमें एक महिला इंस्पेक्टर सहित कई महिलाओं के साथ सीओ के संबंध होने की बात सामने आई हैं।

सीओ की महिलाओं से लंबी-लंबी बातचीत होने को लेकर पत्नी ने आपत्ति जताई। इसको लेकर दंपती के बीच मारपीट तक हो गई। बताया जा रहा है कि सीओ ने पत्नी के ऊपर दो गोलियां तक चलाई हैं। स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


सीओ के महिला से संबंध होने की जानकारी अधिकारियों को भी है, लेकिन सब इस मामले को व्यक्तिगत बताकर पल्ला झाड़ देते थे। फिलहाल उक्त सीओ की पोस्टिंग मेरठ जोन से बाहर एक जनपद में है।

मेरठ जोन में तैनाती के दौरान सीओ काफी चर्चाओं में रहे थे। महिलाओं से संबंध को लेकर पत्नी से विवाद होने की बात पुलिस विभाग को पता है। लेकिन लिखा पढ़ी में कोई शिकायत अभी तक दर्ज नहीं हुई है। सीओ का परिवार गाजियाबाद जिले में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें