फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्नेह शोरूम के मालिक पर एक और मुकदमा ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्नेह शोरूम के मालिक पर एक और मुकदमा ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सूर्य पैलेस कॉलोनी की गलत खसरा नंबर दिखाकर जमीन बेचने के मामले में राजस्नेह शोरूम के मालिक मनोज गुप्ता और बिल्डर राकेश गुप्ता पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा प्रह्लाद वाटिका निवासी सत्येंद्र कुमार कंसल की तहरीर पर बुधवार को चार लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज किया गया है, जिनको जाली दस्तावेज के जरिए प्लॉट बेचे गए थे। सत्येंद्र कुमार कंसल ने सूर्य पैलेस कॉलोनी में दो प्लॉट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर गुलमोहर पार्क टीपी नगर निवासी विशाल कंसल पुत्र अजय कंसल और चमन लोधी पुत्र बालमुकंद से संपर्क किया।
विज्ञापन

यह दोनों सत्येंद्र कुमार कंसल को बिल्डर राकेश गुप्ता व राज स्नेह शोरूम के मालिक मनोज गुप्ता के पास ले गए। उन्होंने सत्येंद्र को सूर्य पैलेस कॉलोनी में 200-200 गज के दो प्लॉट दिखाएं जो उन्हें पसंद आ गए। 48 लाख में दोनों प्लॉट का सौदा तय हुआ। सत्येंद्र ने 12 चेक के द्वारा 48 लाख का भुगतान राकेश गुप्ता और मनोज गुप्ता को कर दिया। 20 मार्च, 2018 को एक प्लॉट नम्बर 20 की रजिस्ट्री सत्येंद्र की पत्नी राधा कंसल व पुत्रवधू प्रीति कंसल के नाम और दूसरे प्लॉट नंबर 21 की रजिस्ट्री सत्येंद्र और उनकी दूसरी पुत्रवधू दीप्ति के नाम कर दी। सत्येंद्र ने बताया कि उन्होंने निर्माण के लिए दोनों प्लॉट का नक्शा मेरठ विकास प्राधिकरण में पास कराने के लिए आवेदन किया। 12 जुलाई, 2018 को मेरठ विकास प्राधिकरण ने आवेदन निरस्त कर दिया और खुलासा किया कि उक्त दोनों प्लॉट खसरा नंबर 28 में नहीं हैं। वह इस मामले को लेकर राकेश गुप्ता और मनोज गुप्ता से मिले और अपना पैसा वापस मांगा। लेकिन उन्होंने पैसा वापस लौटाने से मना कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। इस घटना के बाद सत्येंद्र कुमार कंसल ने राकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल कंसल और चमन लोधी के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी। मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि आरोपियों के खिलाफ कई शिकायतें मिली है। पुलिस अभी तक दो मुकदमे दर्ज कर चुकी है। जल्दी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें