फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हट जा ताऊ पाछे नै...' गाने पर डांस कर विवादों में फंस गई डांसर सपना चौधरी

Tue, 27 Feb 2018 07:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डांस करती सपना चौधरी
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म वीरे की वेडिंग में एक डांस नंबर में हट जा ताऊ पाछे नै...गाने के इस्तेमाल को लेकर हरियाणवी गायक विकास कुमार ने बिग बॉस फेम रागिनी गायिका सपना चौधरी और बड़ौत की अभिनेत्री युविका चौधरी समेत 16 लोगों को कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


हरियाणवी कलाकार विकास कुमार की एलबम नया लिफाफा के गाने हट जा ताऊ... ने 2006 में देशभर में धूम मचा दी थी। बारह साल बाद यह गाना फिर चर्चाओं में आ गया है। वजह है बॉलीवुड की फिल्म वीरे की वेडिंग में सपना चौधरी का डांस नंबर। बिग बॉस में शिरकत कर चुकी सपना चौधरी वीरे की वेडिंग में हट जा ताऊ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। गाना देशभर में प्रसिद्ध हो चुका है। 

विकास कुमार का कहना है कि फिल्म में उनके गाने का मुखड़ा और पूरी धुन को प्रयोग कर लिया गया है। उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से फिल्म में रानी चौधरी का किरदार निभा रही बड़ौत की अभिनेत्री युविका चौधरी और सपना चौधरी समेत 16 लोगों को नोटिस भेजा है। विकास कुमार ने मुआवजे के तौर पर सात करोड़ रुपये की डिमांड की है। सेंसर बोर्ड को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए

विज्ञापन

इन लोगों को भेजा गया नोटिस

अभिनेत्री युविका चौधरी और सपना चौधरी
सपना चौधरी, फिल्म के डायरेक्टर आशु त्रिखा, प्रोडयूसर रजत बख्शी, प्रमोद गुंबर, चंदन बख्शी, करण, अभिनेता पुलकित सम्राट, जिम्मी शेरगिल, सुप्रिया कार्निक, युविका चौधरी, पायल राजपूत, कीर्ति खरबंदा, देवेंद्र, सुनिधि चौहान और टी-सीरीज कंपनी को अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा गया है।

गाने का प्रयोग गलत
कलाकार विकास कुमार ने कहा है कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। बॉलीवुड की फिल्म वीरे की वेडिंग में उनके गाने को जिस तरह से प्रयोग किया गया है, वह गलत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें