फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने फिर बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेट

Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीसीएसयू ने यूजी प्रोफेशनल कोर्स, पीजी ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट में एक बार फिर इजाफा किया है। डेट एक दिन बढ़ाई है। एलएलबी की भी डेट बढ़ाई है। विवि पीजी की पहली मेरिट 29 अगस्त को जारी करेगा। उधर, यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स में चल रहे एडमिशन की संख्या करीब पांच हजार पहुंच गई है। पहली मेरिट के एडमिशन 29 अगस्त तक होंगे।
विज्ञापन

ऐसे आवेदक जिन्होंने सेल्फ फाइनेंस कोर्स का फार्म भरकर सबमिट कर दिया है, लेकिन फीस जमा नहीं की है। इनको विवि ने फीस जमा करने के लिए एक दिन का मौका दिया है। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर वाई विमला के मुताबिक शनिवार को वह फीस जमा कर सकते हैं। यूजी प्रोफेशनल, पीजी ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त तक होंगे। 29 अगस्त को विवि इन कोर्स की पहली मेरिट जारी करेगा। एलएलबी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 29 अगस्त थी। इसे एक दिन बढ़ा दिया है। करीब 13 हजार ऐसे आवेदक थे, जिन्होंने फीस जमा कर दी थी, लेकिन फार्म कंपलीट नहीं किया था। कंपनी ने इनका फॉर्म कंपलीट कर दिया है। ग्रेजुएशन सेल्फ फाइनेंस कोर्स की पहली मेरिट के एडमिशन चल रहे हैं। शुक्रवार शाम तक करीब पांच हजार एडमिशन हो चुके थे। एडमिशन के लिए अभी दो वर्किंग डे बाकी हैं।

मेरठ कॉलेज की लॉ पर मंगलवार को सुनवाई
मेरठ कॉलेज में एलएलबी की मान्यता खत्म करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई थी। कोर्ट में केस की अगली डेट लग गई है। अब सुनवाई मंगलवार को होगी। कॉलेज ने डिरिकग्नाइज करने का चैलेंज किया है। साथ ही बीसीआई के पैनल पर भी सवाल खड़े किए हैं। एनएएस कॉलेज भी एलएलबी की मान्यता नहीं होने पर हाईकोर्ट गया है। उधर, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के स्टे ऑर्डर को विवि मानने के लिए तैयार नहीं है। विवि का कहना है ऑर्डर क्लियर नहीं है। संबंधित दस्तावेज कॉलेज नहीं दिखा पा रहा। एडेड कॉलेजों में सिर्फ डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में एलएलबी के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें