फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीपीईएस, बीएससी और एमएससी योग में 11 तक होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों के लिए बढ़ाई पंजीकरण की तिथि
विज्ञापन

पहले पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए बढ़ाई थी तिथि
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा कोर्स के बाद अब बीपीईएस और बीएससी और एमएससी योग में प्रवेश के लिए भी पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक आवेदक 11 अगस्त तक खेल विवि से संबंधित सभी कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय ममें बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएससी और एमएससी योग, पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन आदि के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं। विवि प्रशासन की ओर से पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया। इसके बाद पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए पंजीकरण तिथि को बढ़ाकर 11 अगस्त कर दिया गया। अब विवि प्रशासन की ओर से सभी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की तिथि को 11 अगस्त कर दिया गया है। पीजी डिप्लोमा कोर्स के अलावा अन्य कोर्स के लिए भी 11 अगस्त तक पंजीकरण कराए जा सकेंगे। पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त को, शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 और 26 अगस्त को व नतीजे 30 अगस्त को जारी होंगे।आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई थी, लेकिन तकनीकी कमी आने के कारण ऑफलाइन आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्स में प्रवेश के लिए लिए जा रहे पंजीकरण
बीपीईएस में 50, बीएससी योगा (बैचलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर प्रवेश होंगे। डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए होगा। स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण कराया जाएगा। इन सभी प्रशिक्षण कोर्स में भी 15-15 सीटों पर आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसमें एक साल का डिप्लोमा कोर्स रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी https://sportsuniup.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें