खेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने बढ़ाई तिथि, अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम मौका
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2026-27 सत्र के प्रवेश को लेकर पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब 11 अगस्त तक पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए सकते हैं। इसके अलावा बीपीईएस, बीएससी योगा आदि में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम मौका है।
खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न यूपी, पीजी एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएससी योगा, एमएससी योगा में प्रवेश के लिए आज पंजीकरण का अंतिम मौका है। इसके अलावा पीडी डिप्लोमा कोर्स के लिए विवि प्रशासन की ओर से पंजीकरण तिथि को बढ़ा दिया गया है।
इनमें पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, व पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग आदि शामिल है। इनमें इच्छुक आवेदक अब 11 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं। विवि प्रशासन की ओर से पहले 15 जुलाई अंतिम तिथि रखी गई थी फिर इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया। अब पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि को और आगे बढ़ा दिया गया है।
इन कोर्स में प्रवेश के लिए लिए जा रहे पंजीकरण
खेल विवि की ओर से बीपीईएस (बेचुलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50, बीएससी योग में 40 ,एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर और डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण कराया जाएगा। इन सभी प्रशिक्षण कोर्स में भी 15-15 सीटों पर आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसमें एक साल का डिप्लोमा कोर्स रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थि https://sportsuniup.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही हेल्प डेस्क नंबर 6397569119, 6396592476 और 9520012131 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।