फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने फिर दिया मौका, इन कोर्सों के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, ये रही अंतिम तारीख

Fri, 07 Jun 2019 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए अब छात्र 13 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी तक सिर्फ 75365 छात्र-छात्राओं द्वारा फार्म भरने के कारण विवि को यह तिथि बढ़ानी पड़ी है। पहली मेरिट विवि 17 जून को जारी करेगा। 14 और 15 जून को फार्म में हुई गलती को ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन


सत्र 2019-20 में एडमिशन के लिए सीसीएसयू ने 23 मई से रजिस्ट्रेशन ओपन कर रखे हैं। सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में फार्म में गलतियां कर रखी हैं। छात्रों ने अपने मोबाइल नंबर की बजाय साइबर कैफे संचालकों के नंबर डाल दिए हैं। इसके साथ ही नाम और कोर्सों में भी काफी गड़बड़ियां हैं। इनको छात्र-छात्राएं विवि में ठीक करा लें अन्यथा एडमिशन नहीं मिला तो उसकी जिम्मेदारी छात्रों की ही होगी। 13 जून को रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद 14 और 15 जून को फार्म ठीक कराने का विकल्प मिलेगा। 17 जून को विवि पहली मेरिट जारी कर देगा। 

एक सरकारी कॉलेज जरूर चुनें 
छात्र-छात्राएं कॉलेजों का विकल्प चुनते समय ध्यान रखें कि तीन कॉलेजों में से एक एडेड या राजकीय कॉलेज जरूर होना चाहिए। अगर किसी छात्र का प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आ जाता है और वह दाखिल नहीं लेता है तो उसके नाम पर विवि प्रशासन ओपन मेरिट में ही विचार करेगा। प्रवेश के लिए केवल दो मेरिट लिस्ट ही जारी की जाएंगी। जिसके बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता को देखते हुए एक ओपन मेरिट भी जारी की जाएगी। अंतिम ओपन मेरिट लिस्ट के पूर्व ओपन पंजीकरण खोले जाएंगे। जिसके बाद ऑफर लेटर डाउनलोड कर जिन कॉलेजों में सीटें खाली होंगी पंजीकृत अभ्यर्थी उनमें दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खाली पड़ी हैं सीटें  
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी में 142851 सीटें हैं। इनमें बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 4600 और सेल्फ फाइनेंस में 22000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। आठ जून को कार्य परिषद की बैठक में विवि आर्थिक आधार पर आरक्षण के तहत 10 फीसदी सीटें ओर बढ़ाने जा रहा है। जिसके बाद सीटों की 1 लाख 60 हजार से ज्यादा हो जाएगी। अभी तक सिर्फ 75365 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में आधी सीटें खाली पड़ी हैं। 

एलएलबी में 15 से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन 
एलएलबी (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) बीलिब, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए 15 जून से रजिस्ट्रेशन ओपन होंगे। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में एलएलबी में 15 हजार के करीब सीटें हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें