डॉ. राजकुमार, सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर सहारा और समर अस्पतालों के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। सीएमओ ने बुधवार को यह कार्रवाई की। सहारा अस्पताल अजंता कॉलोनी गढ़ रोड और समर हॉस्पिटल जागृति विहार में है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि सूचना थी कि कुछ निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 के इंफेक्शन प्रीवेंशन प्रोटोकॉल (संक्रमण की रोकथाम का मसविदा) का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन ने अस्पतालों का निरीक्षण किया, जिसमें अस्पताल में लापरवाही पाई गई। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के तहत इन दोनों चिकित्सालयों का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वही निर्देश दिए गए हैं कि ये अपने चिकित्सालय में किसी तरह की चिकित्सीय गतिविधि संचालित न करें। अपने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या अन्य किसी अस्पताल में स्थानांतरित करें। इस आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं दो भाइयों की अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
तीन और अस्पतालों पर हो सकती है कार्रवाई
सीएमओ ने बताया कि अगर सुधार नहीं हुआ तो तीन और अस्पतालों पर कार्रवाई हो सकती है। इन अस्पतालों को इनफेक्शन प्रीवेंशन प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। अभी निरीक्षण किया गया था इनमें भी खामियां मिली हैं। सुधार न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/