फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व वंदना सप्ताह के दौरान चार हजार 173 महिलाओं का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृत्व वंदना सप्ताह के दौरान चार हजार 173 महिलाओं का पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जनपद में दो से आठ दिसंबर तक मनाए गए विशेष मातृत्व वंदना सप्ताह के दौरान चार हजार 173 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया गया है, जबकि वर्ष 2017 से अब तक जिले की लगभग 38 हजार महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) पूनम रानी ने बताया कि इस योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक व लाभान्वित करने के लिए दिसंबर में विशेष सप्ताह चलाया गया था।
डीसीपीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ किसी भी परिवार में पहली बार मां बनने वाली महिला को दिया जाता है। गर्भवती के बेहतर पोषण और सही शिशु स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिये जाते हैं। गर्भवती होने के बाद पंजीकरण के साथ ही पहली किस्त के रूप में एक हजार रुपये, दूसरी किस्त में दो हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके लिए लाभार्थी को प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच (180 दिनों के भीतर) और दस्तावेज जमा कराने होते हैं। तीसरी किस्त के रूप में दो हजार रुपये की धनराशि शिशु का जन्म पंजीकरण व टीकाकरण होने के बाद प्रमाणपत्र जमा करने पर दी जाती है। इस योजना में सभी वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है। केवल सरकारी नौकरी कर रही महिला इसका लाभ नहीं ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपीएम ने बताया कि दो से आठ दिसंबर तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष सप्ताह चलाया गया, जिसमें ब्लॉक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर पहले बच्चे के जन्म का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा फार्म भरवाये गए, ताकि पहली बार गर्भवती होने वाली प्रत्येक महिला को पांच हजार रुपये की धनराशि का लाभ मिल सके। इस सप्ताह के दौरान चार हजार 173 महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें