फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए बना पहली पसंद, स्नातक में 77300 रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में बृहस्पतिवार शाम तक 77 हजार 300 सौ छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। बीए में इतने रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं कि इस बार कटऑफ 70 तक रहने के आसार हैं। वहीं, बीएससी-बीकॉम दूसरे नंबर पर हैं। उधर, सेल्फ फाइनेंस के तमाम कोर्सों में अब तक गिनती के ही रजिस्ट्रेशन हो पाए हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन बीए-बीएससी-बीकॉम में होते हैं। इसके बाद बीएससी एग्रीकल्चर और बीएससी होम साइंस में होते हैं। इस बार बीए मेें सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। ये कुल रजिस्ट्रेशन के 80 फीसदी हैं। बीकॉम-बीएससी दूसरे नंबर पर हैं। इसके अतिरिक्त बीए-एलएलबी में 2223, बीबीए में 1292, बीसीए में 2229 रजिस्ट्रेशन अभी तक हुए हैं। इसके बाद सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन बीएससी नर्सिंग में 1560 हुए हैं। बाकी करीब 30 कोर्स में बहुत कम रजिस्ट्रेशन हैं। पंजीकरण की धीमी गति के चलते विवि प्रशासन भी परेशान है। पहले ही समय बहुत खराब हो चुका है ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया जल्द निपटानी होगी। विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। जिससे मेरिट तैयार कर प्रवेश शुरू किए जा सकें।
25 से शुरू हो जाएंगे प्रोन्नत छात्रों के प्रवेश
प्रोन्नति वाले साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं का रिजल्ट विवि 16 अगस्त से निकालने की तैयारी में है। सबसे पहले प्रथम वर्ष के रिजल्ट निकाले जाएंगे। इन छात्रों को फिर अगली कक्षा में एडमिशन लेना होगा ताकि ऑनलाइन कक्षाएं चल सकें। ऐसे मेें 25 अगस्त से विवि की प्रोन्नति वाले छात्र-छात्राओं को एडमिशन देने की तैयारी है। पोर्टल पर द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के एडमिशन खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पीजी में नवंबर में शुरू हो पाएंगे एडमिशन
यूजी फाइनल की परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेंगी। फिर इनका रिजल्ट आएगा। इसके बाद ही पीजी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें