फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिसंबर तक करें पीजी-एलएलबी में रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में जो छात्र-छात्राएं कोविड-19 के कारण परीक्षा नहीं देे पाए थे, वे रविवार से पीजी कोर्सों और तीन वर्षीय एलएलबी प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात दिसंबर हैं। कोविड 19 वाले विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट पर अलग से विकल्प दिया गया है। नौ दिसंबर को विवि पीजी और एलएलबी की पहली मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीजी और एलएलबी में प्रवेश के लिए जो रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, अगर उनमें कोई गलती हो गई है तो उसमें रविवार से सात दिसंबर तक छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से फॉर्म खोलकर सुधार कर सकते हैं।
जो छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेेशन फॉर्म पूरा नहीं भर पाए थे, वे भी सात दिसंबर तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फार्म में सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। सात दिसंबर को रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद हो जाएगा। पीजी कोर्सों एमए-एमएससी-एमकॉम और तीन वर्षीय एलएलबी में एडमिशन के लिए पहली वरीयता सूची विवि नौ दिसंबर को जारी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें