फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम और एमपीएड में अब दस जुलाई तक करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में एलएलएम-एमएड एवं बीपीएड-एमपीएड में एडमिशन के लिए अब दस जुलाई तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जून थी। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई है। जुलाई में ही प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू में यूजी और पीजी कोर्सों में मेरिट से एडमिशन होते हैं। यूजी के 43 कोर्सों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। जबकि एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के द्वारा किए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाती है। बीपीएड और एमपीएड में शारीरिक दक्षता के आधार पर एडमिशन होते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि चारों कोर्सों के रजिस्ट्रेशन ccsuniversity.ac.in पर किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की अधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। जुलाई में प्रवेश परीक्षा संभावित है। रजिस्ट्रेशन 19 मई से चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें