फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू के सभागार में होगा प्रादेशिक नाट्य समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संस्कृति विभाग 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह का आयोजन करेगा। जिला प्रशासन और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सहयोग से विवि के अटल सभागार में प्रदेश की श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

माॅल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में हुई पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉॅ. शोभित कुमार नाहर ने बताया कि संस्था की ओर से होने वाले समारोह में मंचन के माध्यम से कलाकारों को भी अभिनय क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य भारत भूषण शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को दरोगाजी चोरी हो गई, 24 फरवरी को हाय हैंडसम और 25 फरवरी को दिल की दुकान का मंचन होगा। पत्रकार वार्ता में शीलवर्धन, सौरभ सक्सेना और अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें