फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में रीत और नीरू ने स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- नीरू ने 200 मीटर दौड़ में बनाया रिकॉर्ड, रीत ने ऊंची कूद में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर ओडिसा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सोमवार को मेरठ की महिला एथलीट ने कमाल का प्रदर्शन किया। मेरठ की रीत राठौर ने ऊंची कूद में स्वर्ण तो नीरू पाठक ने 200 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
मेरठ के एनएएस काॅलेज में कोच विशाल सक्सेना से प्रशिक्षण लेने वाली नीरू ने लगातार दूसरे दिन पदक जीता। उन्होंने रविवार को 400 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतकर मीट रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, सोमवार को भी उन्होंने 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और प्रतियोगिता का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

सोमवार को 400 मीटर दौड को उन्होंने 53.38 सेकेंड में पूरा कर रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं सोमवार को 200 मीटर दौड़ को उन्होंने 24.05 सेकेंड में पूरा कर पहला स्थान और मीट रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह मीट रिकॉर्ड साक्ष के नाम 24.14 सेकेंड के साथ था। अब यह नीरू के नाम हो गया है। उनके कोच विशाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रीत ने 1.72 मीटर ऊंची कूद के साथ जीता पदक
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण लेने वाली उभरती हुई एथलीट रीत राठौर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊंची कूद में 1.72 मीटर ऊंची कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। रीत इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी है। वह यहां पिछले कई वर्ष से अकेली रहकर तैयारी कर रही हैं। इससे पहले रीत ने 2022 में भोपाल में हुए खेलो इंडिया प्रतियोगिता में रजत पदक, 2024 में झारखंड में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में भी 1.68 मीटर की ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच गौरव त्यागी को दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ में सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद पदकों की संख्या और बढ़ जाएगी। इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव अनु कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें