फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में रिकॉर्डतोड़ हुआ मतदान, लोगों ने झमाझम डाले वोट

Wed, 15 Feb 2017 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता
विज्ञापन
विधान सभा निर्वाचन 2017 के तहत सहारनपुर में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान करने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया, जिसकी बदौलत 72 फीसदी मतदान हो सका। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अफसर खूब भागदौड़ करते नजर आए।  
विज्ञापन

           
सात विधान सभाओं में मतदान के लिए कुल 1254 मतदान केंद्र और 2357 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सात सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 23 लाख 57 हजार 551 है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। घना कोहरा छाए रहने के बावजूद लोग साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। देहात क्षेत्र के ज्यादातर लोगों ने नाश्ता छोड़कर पहले मतदान किया। आलम यह रहा कि देहात में अनेक मतदान केंद्रों पर शाम तक कतारें लगी रहीं। यही वजह रही कि मतदान 72 प्रतिशत तक पहुंच सका। शहरियों से अधिक देहातियों में मतदान के प्रति उत्साह दिखा। नगर सीट पर सबसे कम 66 और नकुड़ सीट पर सर्वाधिक 73 फीसदी मतदान हुआ। युवाओं के साथ ही वृद्घ और दिव्यांग भी मतदान करते नजर आए। वर्ष 2007 के विधान सभा चुनाव में 49 प्रतिशत रहा था, जबकि 2012 के विधान सभा चुनाव में मतदान 71.08 प्रतिशत के साथ सहारनपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था। इसके बाद 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में 74 फीसदी मतदान के साथ सहारनपुर प्रदेश में पहले नंबर पर रहा था। उधर, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेक्षकों से लेकर डीआईजी, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी सुबह पांच बजे से भागदौड़ करते नजर आए। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी आई। ऐसी मशीनों को तुरंत रिप्लेस किया गया। मतदान के बाद सभी ईवीएम को सील कर जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में सुरक्षित रखवाया गया।      
      
सहारनपुर में लगभग 72 फीसदी मतदान हुआ है। किसी भी जगह से शांति भंग होने या गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है। मतदान के बाद तमाम ईवीएम को भी सुरक्षित तरीके से सेंट्रल वेयर हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें