फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड का पाठ करने से मिलता है हनुमान जी का आशीर्वाद: भरत

Mon, 04 May 2026 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- शंकर आश्रम में हुआ सुंदरकांड पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कचहरी रोड शंकर भगवान ट्रस्ट समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ कराया गया। इस अवसर पर विजयनगर, मोहनपुरी तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और सुंदरकांड का सामूहिक पठन-पाठन किया।
विज्ञापन

पंडित भरत भारद्वाज एवं पंडित कृष्ण भारद्वाज ने सुंदरकांड का पाठ कराया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर सुंदरकांड पाठ होता है, वहां हनुमान जी महाराज का दिव्य आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। उन्होंने सभी भक्तों से शुद्ध उच्चारण एवं भक्ति भाव के साथ पाठ करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष विनोद भारतीय ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समिति के मंत्री अक्षय बिश्नोई ने बताया कि शंकर भगवान ट्रस्ट समिति द्वारा गरीब बच्चों की शिक्षा, धार्मिक कार्यक्रम, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, वाचनालय तथा जल सेवा जैसे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक प्रकल्प निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। नगर प्रचार प्रमुख रचना ने बताया कि इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, विशाल, पराग, तरुण, शिवम, सूरज सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें