फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्र... सलावा प्रकरण:-

विज्ञापन
सरधना। सलावा गांव में नाले पर बने निर्माण के ध्वस्तीकरण के बाद कराई गई दीवार। संवाद
विज्ञापन
ध्वस्त मकान की दीवार का पुनर्निर्माण बना तनाव का कारण
विज्ञापन

- सलावा में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने कराया निर्माण कार्य बंद
- राजपूज समाज ने मुनादी कराकर गांव में पंचायत बुलाने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। गांव सलावा में रविवार को एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया। गत मंगलवार को शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक रंग ले चुका है। इसके बाद प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए गए मकान की दीवार का रविवार को मुस्लिम पक्ष द्वारा दोबारा निर्माण शुरू करने पर मामला और गरमा गया। इसका विरोध करते हुए राजपूत समाज ने पंचायत बुलाने की घोषणा कर गांव में मुनादी करा दी।
सलावा में पंचायत की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले निर्माण कार्य रुकवाया और पंचायत बुलाने वालों से वार्ता कर किसी तरह पंचायत स्थगित कराई।
विज्ञापन

बता दें कि सरधना थाना क्षेत्र के गांव सलावा में गत मंगलवार 15 सितंबर को मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जो धीरे-धीरे सांप्रदायिक संघर्ष में बदल गई। इस घटना में राजपूत समाज के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने राजपूत समाज के सोनित की तहरीर पर मुस्लिम समाज के नाजिम पक्ष के आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके दो दिन बाद गत बृहस्पतिवार को प्रशासन ने नाले पर अवैध कब्जा कर बनाए गए दो मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया।
रविवार को जब मुस्लिम पक्ष ने ध्वस्त मकान की दीवार का पुनर्निर्माण शुरू किया तो राजपूत समाज ने इसका कड़ा विरोध किया। दोपहर करीब 2:00 बजे पंचायत बुलाने का एलान कर गांव में मुनादी कराई गई। इसके बाद तनाव और अधिक बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और तत्काल निर्माण कार्य रुकवाते हुए पंचायत स्थगित कराई। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। बाजार और अन्य गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


शिवपाल यादव के आने की चर्चा से हलचल
रविवार को यह चर्चा भी गर्म रही कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक शिवपाल सिंह यादव सलावा गांव पहुंच सकते हैं। सूचना खुफिया विभाग तक पहुंची तो पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। गंग नहर कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस की हलचल तेज हो गई। बाद में स्पष्ट हुआ कि शिवपाल यादव मुजफ्फरनगर कार्यक्रम से सीधे शामली रवाना हो गए। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा, निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क और तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें