फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू, पीजी कोर्सों में भी होने लगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक में दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू, पीजी कोर्सों में भी होने लगे आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए रविवार से दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। जिन छात्र-छात्राओं ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखे हैं, उनको दोबारा से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। 20 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन चलेंगे, इसके बाद छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर डाउनलोड कर सीधे कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। पीजी कोर्सों में भी पंजीकरण की गति बढ़ने लगी है।
यूजी फाइनल ईयर के कई कोर्सों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। ऐसे में अब एलएलबी और पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन में तेजी आ गई है। एलएलबी की 15 हजार सीटों पर अब तक 21386 रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। पीजी में एमकॉम का रिजल्ट पहले आ गया था, ऐसे में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन उसमें हुए हैं। अब तक 6515 छात्राओं ने आवेदन किया है। एमए के विभिन्न विषयों में 4489 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एमएससी में पूर्व वर्षों के 4878 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। पीजी में सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में गिनती के ही रजिस्ट्रेशन हुए हैं। अभी यूजी के कई कोर्सों का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, उनके आवेदन रिजल्ट आने के बाद ही किए जा सकेंगे। एलएलबी और पीजी में अभी रजिस्ट्रेशन विवि को पूरे नवंबर करने पड़ेंगे। पीजी के रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन यूूजी वाले पोर्टल पर ही हो रहे हैं। इन सभी में मेरिट से एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक में रविवार को पोर्टल खुल गया है। दोबारा से रजिस्ट्रेशन होने लगे हैं। रजिस्ट्रेशन में छात्रों को कॉलेज का नाम नहीं लिखना है। 20 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्र-छात्राएं खाली ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। इसके बाद ऑफर लेटर पर जिस कॉलेज में सीटें खाली हों उसका नाम लिखकर वहां जमा कर दें। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीटें खाली होने के कारण साथ ही एडमिशन हो जाएगा। एडेड और राजकीय कॉलेजों को सीटों पर आए आवेदन के हिसाब से मेरिट बनाकर एडमिशन करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें