फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट का शक, दूध, मावा और नमकीन के सैम्पल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एफएसडीए की टीम ने मिलावट के शक में रविवार को 13 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि एफएसडीए टीम ने रोहटा रोड से मिश्रित दूध, माधवपुरम से नमकीन, वेस्टर्न कचहरी रोड से कलाकंद, गाय का दूध, बेसन के लड्डू और खोया के नमूने लिए। मवाना से मिश्रित दूध, मावा, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन है, ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ जाती है। इसकी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार से छह दिवसीय अभियान शुरू किया है। यह 12 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार, चंद्रभानु, वैभव शर्मा, दलबीर सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, उमेश कुमार, रीना शर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें