संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को आरबीएस क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर और एएस क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर के बीच मैच खेला गया। इसमें आरबीएस सहारनपुर की टीम ने 58 रन से जीत प्राप्त की।
आरबीएस क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इसमें विशाल ने 51, क़ाशिम ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में एएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्ष ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.2 ओवर में 127 रन ही बना सकी। टीम की ओर से निर्देश ने 44 और देव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में काशिफ ने पांच, देव ने दो विकेट लिए। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, रविन्द्र, हनी, मुकेश आदि मौजूद रहे।