फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऐतिहासिक जैन मंदिर में आरबीआई डिप्टी गवर्नर ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हस्तिनापुर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी हस्तिनापुर स्थित श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन ने सपरिवार पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
आरबीआई डिप्टी गवर्नर के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति, क्षेत्र के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने सभी अतिथियों का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया। रोहित जैन ने मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक गरिमा और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की पावन भूमि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों में विशेष स्थान रखती है। यहां की धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन ने अतिथियों को हस्तिनापुर के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। मंदिर और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
आरबीआई डिप्टी गवर्नर का श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने इसे हस्तिनापुर की धार्मिक पहचान और प्रतिष्ठा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन सहित समाजसेवी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें