फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों दलित संग दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचीं 'रावण' की मां, ये रही खास बातें...

Mon, 19 Jun 2017 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद की मां
विज्ञापन
सहारनपुर के 'रावण' की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की थी कि हम डरेंगे नहीं, क्योंकि ये बाबा साहेब का मिशन है इसे रुकने नहीं देना हैं। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी के बाद सेना का मोर्चा उसकी मां ने संभाल लिया था। चंद्रशेखर की मां ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। 
विज्ञापन


इस वीडियो में वह लोगों से अपील कर रही है कि आगामी 18 जून को फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठा हो। ठीक वैसा ही हुआ, लेकिन सवाल है कि ऐलान किया गया था कि मंच पर सभी इनामी मौजूद रहेंगे। लेकिन जब भीम आर्मी का प्रदर्शन हुआ तो ईनामी मंच के आसपास तक नहीं पहुंचे। पुलिस ईनामियों को तलाशती रही। मंच से 'रावण' की मां और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधन किया। 

आपको बता दें कि 22 सेकेंड के इस वीडियो में चंद्रशेखर की मां बाबा साहेब की मूर्ति के सामने बैठकर कह रही हैं कि मैं चंद्रशेखर की मां हूं और 18 जून को दिल्ली आ रही हूं। ये बाबा साहेब का मिशन है इसे रुकने नहीं देना हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

भीम आर्मी सेना
वहीं रविवार को जंतर-मंतर पर हुए भीम आर्मी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस को चुनौती देने वाले भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन प्रदर्शन के मंच तक पहुंचे ही नहीं। पुलिस ने विनय रतन और प्रवक्ता मंजत नौटियाल पर 12-12 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। विनय रतन ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को चुनौती दी थी कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मंच पर ईनामी मौजूद रहेंगे। पुलिस में हिम्मत है तो पकड़कर दिखाए।       

सहारनपुर पुलिस ने भी अपनी साख का सवाल बनाकर ईनामियों को घेरने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस को दोनों ईनामियों के फोटो भेजकर उन्हें मंच से गिरफ्तार करने के लिए कहा। बताया जाता है कि पुलिस ने दोनों ईनामियों को मंच पर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार करने की योजना तैयार कर ली थी। पुलिस की मंशा का पता लगते ही दोनों ईनामियों ने मंच पर पहुंचने का इरादा ही छोड़ दिया। मंच के आसपास भी विनय रतन और मंजीत नौटियाल नहीं फटके। पुलिस की नजरें उन्हें ही पूरे प्रदर्शन के दौरान तलाश करतीं रहीं। मंच पर चंद्रशेखर उर्फ रावण की मां कमलेश देवी और भाई कमल किशोर, भगत सिंह, बसपा संस्थापक कांशीराम की बहन जसमीत कौर के अलावा कुछ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच से कमलेश और कमल ने लोगों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

सतपाल तंवर की मां को मंच से दिया धक्का, मारपीट का आरोप

भीम आर्मी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
भीम आर्मी से जुड़े हरियाणा के नवाब सतपाल तंवर ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों, रावण की मां, भाईएवं अन्य पर उसे मंच पर न चढ़ने देने, उसकी मां को मंच से नीचे धक्का देने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
      
सतपाल तंवर का आरोप है जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में जब वह और उसकी मां पहुंचे तो उन्हें मंच पर चढ़ने नहीं दिया गया। उनसे कहा गया कि वह 10 लाख रुपये भीम आर्मी को दें, तो उन्हें मंच पर बैठने दिया जाएगा और बोलने का मौका दिया। जब उनकी मां मंच पर पहुंचीं तो उन्हें धक्के देकर मंच से नीचे फेंक दिया गया। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। जिस पर जमकर जूतम-पैजार हुई। जबकि उन्होंने चंद्रशेखर की काफी मदद की थी। उसे सहारनपुर से निकलवाया, दिल्ली में रखवाया था। लेकिन उनके साथ ही ऐसा व्यवहार किया गया। आयोजकों द्वारा कई लाख रुपया एकत्रित किया गया, उन्हें भी ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग की गई। उनकी मां और उनके साथ मारपीट की गई, जिसकी वह एफआईआर करा रहे हैं। उन्हें पता लगा है कि कल्याण सिंह नाम के एक व्यक्ति ने चंद्रशेखर की मां कमलेश को पांच लाख रुपये दिए, रवि गौतम नाम के व्यक्ति ने भी पैसे दिए। इस मामले में वह सहारनपुर एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें