फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी फटकारने के विरोध में बंद रखीं राशन दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लाठी फटकारने के विरोध में बंद रखीं राशन दुकानें
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी रोड पर शनिवार को राशन की दुकानों के बाहर लाठी फटकारने के विरोध में करीब आधा दर्जन कोटेदारों ने रविवार को राशन की दुकानें बंद रखीं। जिला आपूर्ति अधिकारी और एसीएम के हस्तक्षेप पर दुकानें खोली गईं।
विज्ञापन

पहली मई से सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन का वितरण चल रहा है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रशासन से सख्त निर्देश हैं। राशन वितरण के दौरान अधिकतर एजेंसियों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में संचालित कुछ राशन एजेंसियों पर भीड़ लग रही है। शनिवार को गणेशपुरी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा उपेंद्र कुमार ने राशन एजेंसियों पर लगी भीड़ पर लाठियां फटकारी थीं। राशन डीलरों को लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में एफआईआर की चेतावनी दी थी। इसके विरोध में लिसाड़ी रोड स्थित राशन दुकान संचालक दिलशाद, मुमताज हनीफ अल्वी, रईसुद्दीन, अमर कॉलोनी में यूसुफ ने रविवार को दुकानें बंद रखीं। दुकानों पर पहुंचे कार्ड धारकों ने हंगामा किया तो सूचना सप्लाई इंस्पेक्टर तक पहुंची। जिला आपूर्ति अधिकारी ने एसीएम को घटना से अवगत कराया। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर सुबह करीब 9:30 बजे राशन विक्रेताओं ने दुकानें खोलीं। जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि राशन डीलरों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें