फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज तैयार, 80 बसों का किया इंतजाम

Mon, 04 May 2020 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन में स्पेशल ट्रेन के जरिए शहर पहुंचने वाले लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला प्रशासन के निर्देश पर रोडवेज ने 80 बसों का इंतजाम किया है। रविवार को बस चालकों के अलावा अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाकर हाजिरी ली गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों और छात्रों को लाने के लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाई है। रविवार को एक ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंचनी थी। इस ट्रेन से आने वाले मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज से 80 बसें लगाने को कहा था। रोडवेज ने मेरठ डिपो और सोहराब गेट डिपो की 40-40 बसें लगाई हैं। लंबे रूट पर जाने वाली बसों में दो दो चालकों का इंतजाम किया गया है। हालांकि देर शाम तक सिटी स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन नहीं पहुंची। मेरठ डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज तैयार है। स्टाफ को अलर्ट रखा गया है। सभी की लगातार हाजिरी लगाई जा रही है। आदेश मिलते ही बसें भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें