जनहित फाउंडेशन ने बाल विवाह मुक्त रथ रैली निकाली। स्तोत्र संस्था
- फोटो : samvad
जनहित फाउंडेशन ने रविवार को जस्ट राइट्स फोर चिल्ड्रन के सहयोग से 100 दिवसीय अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त रथयात्रा निकाली गई। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रथयात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसमें बाल विवाह पर रोक का संदेश दिया गया।
यात्रा में उन्होंने सभी को समझाया कि किसी भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाल विवाह की जानकारी मिलते ही 112 और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचित करें।
मंत्री सोमेंद्र तोमर ने इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर यह प्रयास करें की हर बच्चा शिक्षित हो और कहीं कोई बाल विवाह न हो। यात्रा में जनहित फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता राणा सहित फाउंडेशन कॉर्डिनेटर अजय कुमार, चाइल्ड लाइन से शिवम कुमार और बेटियां फाउंडेशन से अंजू पांडे का सहयोग रहा।