मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर सोमवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और स्टार किंग्स के बीच अंडर-15 का किक्रेट मैच खेला गया। इसमें स्टार किंग्स को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट से रौंदा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार किंग्स ने 10 विकेट खोकर 259 रन बनाए। इसमें शांतु ने 59, अक्ष ने 50 सर्वाधिक रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने ही एक विकेट खोकर 261 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अपनी टीम के लिए आदित्य ने शानदार 185,अंकित ने 38 रनों की तबड़तोड पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य (विद्या क्रिकेट एकेडमी) को चुना गया। कोच सुधीर सरन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाया। संवाद