फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर उर्फ 'रावण' पर फिर बढ़ाई रासुका, भीम आर्मी समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश

Mon, 30 Jul 2018 10:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चंद्रशेखर उर्फ रावण
विज्ञापन

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की रासुका शासन ने तीन माह के लिए बढ़ा दी है। यह दो नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन

  
जिला कारागार में बंद भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की रासुका का समय चौथी बार बढ़ाया गया है। शासन के निर्देशानुसार चंद्रशेखर रावण पर दो नवंबर तक रासुका प्रभावी रहेगी। चंद्रशेखर की रासुका बढ़ाए जाने को लेकर भीम आर्मी समर्थकों में आक्रोश है। शासन ने चौथी बार उसकी रासुका बढ़ाई है। 

उधर, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश प्राप्त नहीं हुए है, लेकिन पता चला है कि रासुका समय बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि भीम आर्मी एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को जेल से रिहा करवाने के लिए संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। एकता मिशन के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मेलन में चंद्रशेखर की रिहाई के लिए दलित समाज को एकजुटता का संदेश दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा था कि भीम आर्मी के संस्थापक को जेल से छुड़ाने के लिए शुरू होने वाले आंदोलन में आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली तक कूच किया जाएगा। चंद्रशेखर की मां कमलेश देवी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए तीनों बेटों को समर्पित कर दिया है। सम्मेलन में तीन विधानसभाओं के 40 गांवों के लोग पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं खुफिया विभाग ने सतर्कता बरतते हुए भारी फोर्स का इंतजाम किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें