फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में 20 दिसंबर को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अनीस पर रासुका की कार्रवाई

Sun, 09 Aug 2020 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएए के विरोध में 20 दिसंबर की हिंसा के मुख्य आरोपी अनीस उर्फ खलीफा पर रासुका की कार्रवाई की गई है। आरोपी पर हिंसा में मारे गए छह लोगों की हत्या का आरोप भी लगा है।

विज्ञापन

  
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में 20 दिसंबर को लिसाड़ी गेट और हापुड़ रोड पर हिंसा हुई थी। जिसमें बवाल करने वाले छह लोगों की गोली लगने से हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस 85 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसमें मुख्य आरोपी अनीस उर्फ खलीफा था।

पूछताछ के दौरान अनीस ने बताया था कि 1987 के दंगे में उसके भाई की हत्या की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए 20 दिसंबर को उसने योजना के तहत पुलिस और प्रशासन पर गोलियां चलाई थी। पुलिस का दावा है कि उन्हीं चलाई गई गोलियों से बवाल करने वाले छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नजदीक से गोली लगना बताया गया था। पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उससे बरामद हथियारों का मिलान कराने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक लैब में पिस्टल व तमंचे भेजे थे। 

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मुख्य आरोपी अनीस और खलीफा पर रासुका की कार्रवाई के लिए लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल द्वारा फाइल भेजी गई थी। जिस पर शनिवार को मुहर लग गई है। अनीस पर रासुका की कार्रवाई हो गई है।
विज्ञापन



नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें