हापुड़ के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला शनिवार शाम समर्थकोंके साथ मेरठ मेडिकल काॅलेज में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परिवार के लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही मेडिकल काॅलेज प्रशासन से मांग की है कि बच्ची के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए।
मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने बच्ची के परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। सोमवार को इस संबंध में कांग्रेस नेता हाई रेंज से मिलकर अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग करेंगे।
वहीं मेडिकल काॅलेज के अधीक्षक डाॅ. धीरज बालियान का कहना है कि बच्ची का आॅपरेशन हुआ है और बच्ची के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डाॅक्टरों की एकटीम लगातार नजर बनाए हुए है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/