फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रॉस कंट्री दौड़ में राशि और अनमोल बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जिलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां मेरठ स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से भी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राशि तो बालकों में अनमोल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय में ध्वजारोहण भी किया गया। यहां क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। प्रतियोगिता में 5 किमी. और 3 किमी. दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 95 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अनमोल सिरोही ने पहला, पवन कुमार ने दूसरा, गौरव कुमार ने तीसरा, अक्षय ने चौथा, अमित ने पांचवां और मुनितत ने छठा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कुमारी राशि ने पहला, आरती ने दूसरा, गुलशमा ने तीसरा, राधिका ने चौथा, पायल ने पांचवां और बबीता ने छठा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत सभी विजेताओं को अर्जुन अवार्डी सतीश यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर गौरव त्यागी, भूपेश कुमार, पूजा सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें