फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवाओं के लिए अच्छी खबर, रार्धना डिग्री कॉलेज को सीसीएसयू से मिली मान्यता, संचालित होंगे ये कोर्स

Mon, 27 Mar 2023 11:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रार्धना डिग्री कॉलेज को सीसीएसयू से मान्यता मिल गई है। ये सात कोर्स संचालित होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में पिछले लंबे अर्से से चली आ रही डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए यह खुशखबर है। अब उन्हें इंटरमीडिएट के बाद मेरठ जाने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें कि रार्धना डिग्री कॉलेज को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मान्यता मिल गई है। विश्वविद्यालय के आदेशानुसार पहले वर्ष में केवल सात कोर्स बीए के लिए संचालित किए जाएंगे।

रार्धना इंटर व डिग्री कॉलेज के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि लंबे समय से सरधना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाए जाने की मांग चल रही थी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से डिग्री कॉलेज की मान्यता मिल गई है। डिग्री कॉलेज की संबद्धता के संबंध में उन्हें ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलेज की शुरूआत में बीए में ड्राइंग एंड पेंटिंग, इकॉनामिक्स, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, हिंदी व अंग्रेजी के कोर्स संचालित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के आदेशानुसार, मान्य सात विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया इसी सत्र से शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब की लग्जरी गाड़ियां होंगी जब्त, अब तक 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एसएसपी ने दिए सख्त आदेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें