अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि संभाग में गाजियाबाद संभाग 77.99 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है जबकि सहारनपुर संभाग 46.03 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं मेरठ संभाग 44.75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है। लखनऊ संभाग 41.28 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के साथ 5वें स्थान पर है।
परिवहन विभाग की राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक में सामने आया कि एक से 26 मार्च तक पूरे प्रदेश में मेरठ परिक्षेत्र 64.14 प्रतिशत की प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर। लखनऊ 39.19 प्रतिशत प्राप्ति के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कम वसूली वाले क्षेत्रों में सुधार करें अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अपर परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि सोमवार को विस्तार से राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। संभाग में गाजियाबाद संभाग 77.99 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है जबकि सहारनपुर संभाग 46.03 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं मेरठ संभाग 44.75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है। लखनऊ संभाग 41.28 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के साथ 5वें स्थान पर है।
जिलेवार राजस्व प्राप्ति में गौतम बुद्ध नगर 118.40 प्रतिशत प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है। गाजियाबाद 60.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं बुलंदशहर 54.04 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है। जिला लखनऊ 47.12 प्रतिशत के साथ 10वें स्थान पर है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने निर्देश दिए हैं कि लक्ष्य प्राप्ति में जो जनपद राज्य औसत से कम हैं, वहां कार्य में तेजी लाते हुए ठोस ढंग से काम किया जाए। अगली समीक्षा बैठक में ऐसे जनपद जहां पर राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के अनुरूप कम पाई जाएगी वहां अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिकारी कार्यालयों से निकलकर क्षेत्र में जाएं और अपने कार्य शैली में सुधार लाएं।