एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया इस ब्रेकथ्रू के साथ ही एनसीआरटीसी ने परियोजना का एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया है। सुदर्शन 8.1 को भैंसाली भूमिगत स्टेशन में निर्मित लॉन्चिंग शाफ्ट से लॉन्च किया गया था। इस ब्रेकथ्रू के बाद इसे मेरठ सेंट्रल स्टेशन में बनाई गई रिट्रीविंग शाफ्ट से बाहर निकाला जाएगा।
2 किलोमीटर लंबी इस टनल के निर्माण में लगभग 8 महीने का समय लगा। भैसाली स्टेशन से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच 2 समानान्तर सुरंग बनाई जानी थी। जिसमें बृहस्पतिवार को पहली सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हुआ है।
दूसरे समानान्तर सुरंग का निर्माण सुदर्शन 8.2 कर रही है, जिसने लगभग दो किलोमीटर में से अब तक लगभग आधे से ज्यादा का सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। निर्माण में लगे एनसीआरटीसी के अभियंताओं ने तिरंगे के साथ पहली सुरंग निर्माण पूर्ण करने पर खुशी जताई।