फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Rail: मेरठ में 2 किमी लंबी सुरंग का निर्माण हुआ पूरा, NCRTC कर्मचारियों ने लहराया तिरंगा

विज्ञापन
मेरठ में बनकर तैयार हुई पहली सबसे लंबी सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ की सबसे लंबी सुरंग को गुरुवार को सफल ब्रेकथ्रू हुआ। इस टनल का निर्माण कर रही सुदर्शन 8.1 (टनल बोरिंग मशीन) ने भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन फुटबॉल चौक के बीच लगभग 2 किमी लंबी सुरंग का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा कर किया।

विज्ञापन


मेरठ सेंट्रल स्टेशन फुटबॉल चौक में बनाई गयी सुरंग रिट्रीविंग शाफ़्ट से ब्रेकथ्रू किया। एनसीआरटीसी ने मेरठ में पहली सुरंग ब्रेकथ्रू के लगभग डेढ़ महीने के अंतराल पर दूसरी टनल के ब्रेकथ्रू की यह दूसरी उपलब्धि हासिल की है। 

यह भी पढ़ें:MEERUT: दीवान स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया इस ब्रेकथ्रू के साथ ही एनसीआरटीसी ने परियोजना का एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया है। सुदर्शन 8.1 को भैंसाली भूमिगत स्टेशन में निर्मित लॉन्चिंग शाफ्ट से लॉन्च किया गया था।  इस ब्रेकथ्रू के बाद इसे मेरठ सेंट्रल स्टेशन में बनाई गई रिट्रीविंग शाफ्ट से बाहर निकाला जाएगा।

2 किलोमीटर लंबी इस टनल के निर्माण में लगभग 8 महीने का समय लगा। भैसाली स्टेशन से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच 2 समानान्तर सुरंग बनाई जानी थी। जिसमें बृहस्पतिवार को पहली सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हुआ है।

दूसरे समानान्तर सुरंग का निर्माण सुदर्शन 8.2 कर रही है, जिसने लगभग दो किलोमीटर में से अब तक लगभग आधे से ज्यादा का सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। निर्माण में लगे एनसीआरटीसी के अभियंताओं ने तिरंगे के साथ पहली सुरंग निर्माण पूर्ण करने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें