फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर पटरी पर तेजी से हो रहा कटान, सड़क धंसने का खतरा बढ़ा

सार

सरधना में अटेरना पुल के पास गंगनहर पटरी का कटान सड़क को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे कांवड़ मार्ग पर यात्रा जोखिमपूर्ण हो गई है। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग की गंगनहर पटरी में अटेरना पुल के पास सड़क की तरफ बढ़ा कटान। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर स्थित गंगनहर पटरी में अटेरना पुल के निकट लगातार हो रहे कटान ने सड़क को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कभी भी पटरी मार्ग धंस सकता है लेकिन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग एक माह पूर्व भारी बारिश के चलते गंगनहर का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इससे पटरी के किनारों पर कटान शुरू हो गया था। इसी दौरान कपसाड़ गांव के निकट भी सड़क का हिस्सा धंस गया था। परंतु संबंधित विभाग द्वारा सिर्फ मिट्टी डालने तक ही सीमित प्रयास किए गए, जबकि स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। अब वही स्थिति अटेरना पुल के पास भी देखने को मिल रही है जहां गंगनहर के तेज कटान ने सड़क को निगलना शुरू कर दिया है।
सड़क के किनारे मिट्टी लगातार बह रही है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और कांवड़ यात्रियों के लिए खतरा और अधिक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि बड़ा हादसा होने से पहले ही रास्ते की मरम्मत की जा सके। इस गंभीर स्थिति पर जानकारी लेने के लिए एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें