फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, दरिंदे दे रहे धमकी, इन दो मामलों में भी केस दर्ज

Sat, 09 Sep 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप कर बनाई कराई वीडियो
विज्ञापन
मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर युवकों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान छात्रा ने युवकों के खिलाफ शुक्रवार को जानी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


बागपत जिले के एक गांव निवासी छात्रा मेरठ बागपत बाईपास स्थित एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा कॉलेज के हास्टल में रहती है। छात्रा के अनुसार एक माह पूर्व उसके मोबाइल पर कॉल आई थी। फोन पर युवक ने उससे कॉलेज के बाहर मिलने को कहा। उसने इंकार कर दिया तो युवक ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा युवक से मिलने गई। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक उसको कार से मेरठ के फुटबाल चौराहे के पास किसी स्थान पर ले गये। यहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया। 

घटना के करीब बीस दिन बाद वीडियो बनाने वाले युवकों ने उसे मिलने को बुलाया। न आने पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने शुक्रवार को घटना की नामजद तहरीर जानी थाने में दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी असद उर्फ रिहान निवासी सिवाल खास, परवेज निवासी जोला जिला मुजफ्फरनगर, नजीम निवासी सिंघावली थाना कंकरखेडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार

शिक्षिका पर तमंचा तान बलात्कार की कोशिश

रेप की कोशिश
मवाना में थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ गांव के ही दो युवकों ने हथियारों के बल पर गैंग रेप की कोशिश की। शिक्षिका स्कूल की छुट्टी के बाद अपने गांव लौट रही थी। पीड़िता के भाई ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। थाने में पीड़िता के भाई ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन शाम को स्कूल से घर लौट रही थी। मवाना खुर्द में बस से उतरकर वह पैदल गांव आ रही थी। इस दौरान दो युवकों ने चाकू और तमंचा दिखाकर उसे खेत में खींच लिया। सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। शिक्षिका ने संघर्ष किया तो युवकों ने जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता किसी प्रकार भागी। रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उसकी मदद की। आरोपी मोबाइल व बैग ले गए। युवती के गले और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने तहरीर फेंक दी। इसके बाद पीड़ितों ने विधायक दिनेश खटीक को फोन किया। विधायक के फोन आने के बाद थाना प्रभारी ने तहरीर ली। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें : प्यार से पिलाई कोल्ड ड्रिंक... फिर किया रेप, बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंका
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से रेप का प्रयास, हंगामा

छात्रा से रेप की कोशिश
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में बच्ची से एक किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया।

शुक्रवार शाम छह वर्षीय एक बच्ची घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर किशोर ने बच्ची के साथ मारपीट कर दी। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद किशोर घर से भाग गया। बाद में बच्ची के परिजनों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंची और आरोपी को थाने लेकर गई। इसी बीच बच्ची के परिजन भी थाने पहुंच गये और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें : प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया... आवाज सुन जागे पड़ोसी, बखेड़ा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें