यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले नौकरानी से दुष्कर्म किया और फिर शादी कर ली। लेकिन गर्भवती होने पर महिला को घर से निकाल दिया और फिर...
घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली और अब गर्भवती होने पर घर से निकाल दिया। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि 2015 में उसकी मुलाकात क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने बताया था कि उसने अपनी पत्नी से कानूनी तौर पर संबंध खत्म कर लिए हैं। आरोपी ने उसे अपने घर पर काम पर रख लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी ने उसके साथ शादी कर ली। कोर्ट से पीड़िता ने मामला खारिज करा लिया।
पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
आरोप है कि कुछ दिनों से पति उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। सात अप्रैल को उसे घर से निकाल दिया। वह चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि पति धमकी दे रहा है कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है। अगर किसी से मामले की शिकायत की तो सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालकर बदनाम कर दूंगा। पीड़िता सड़कों पर भटक रही है। मामले में एसएसपी से पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/