फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चारा लेने गई महिला से बलात्कार, पति को बताई आपबीती और फिर...

Sun, 15 Apr 2018 11:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शामली के कैराना में पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर पर चिनाई का कार्य कर चल रहा था। सुबह लगभग साढ़े दस बजे उसने अपनी पत्नी को पशुओं के लिए खेत से चारा काटने भेजा था। आरोप है कि गांव बराना निवासी सद्दाम, महबूब और यामीन ने उसकी पत्नी को जबरदस्ती दबोच लिया। इस दौरान महबूब और सद्दाम ने उसके हाथ-पैर पकड़े और यामीन ने दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद किसान मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी रिपोर्ट लिखवाने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गए। 

पढ़ें : CRPF के जवान ने नाबालिग को होटल ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद में पीड़ित महिला ने अपने पति को पूरी घटना से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें