फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूर में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूर में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी युवक पर किशोरी को खजूर में जहरीला पदार्थ खाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पंचायत कर आरोपी से किशोरी का निकाह कराने तक की भी तैयारी कर ली गई थी, मगर सहमति न बनने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
अहमदनगर निवासी शुएब का किशोरी के घर पर आना-जाना था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर शुएब ने किशोरी को कुछ बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। किशोरी वहां पहुंच गई। आरोप है कि शुएब किशोरी थोड़ी दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और वहां बात करने के दौरान ही किशोरी को खजूर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खजूर खाने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। आरोप है कि शुएब ने बेहोशी की हालत में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम होश आने पर बदहवाश हालात में किशोरी घर के लिए चली। वहीं, उसकी तलाश कर रहे परिजन रास्ते में मिले। किशोरी ने घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पता चलने के बाद परिवार के लोग आरोपी शुएब के घर पहुंचे। बताया गया है कि आरोपी पक्ष ने इज्जत की दुहाई देते हुए किशोरी का निकाह शुएब से कराने की बात कही। शनिवार को किशोरी के परिवार वालों ने शुएब के मोहल्ले में एक पंचायत की। इसमें दोनों परिवार के लोगों को बुलाया गया। इसमें निकाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी शुएब ने निकाह से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर शुएब के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश की गई, मगर वह नहीं मिला। लिसाड़ीगेट थाने पहुचे ओर आरोपी सुएब के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें