फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, मालगाड़ी चालक ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाया फाटक के पास ट्रैक पर रखा पाइप, पलटने से बची मालगाड़ी
विज्ञापन

मेरठ। दौराला के सिवाया फाटक नंबर-33 के पास शुक्रवार रात 12 बजे मालगाड़ी पलटते-पलटते बची। ट्रैक पर असामाजिक तत्वों ने 20 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया था। मेरठ से सहारनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, तेज गति होने के कारण इंजन पाइप से टकरा गया। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना से रेेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और दौराला पुलिस ने पाइप को हटाया और लगभग 30 मिनट बाद मालगाड़ी को सहारनपुर रवाना किया।
मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ ने आसपास के कबाड़ियों की सूची बनाकर उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर ली है, जिससे ये पता चल सके कि कहीं चोरी करके ला रहे पाइप को तो रेलवे ट्रैक पर नहीं रखे गए। पुलिस के डर के कारण तो पाइप नहीं फेंका गया। इस रूट पर दोहरीकरण होने के बाद मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनों की गति में रेलवे ने इजाफा किया है। इस तरह से अगर कोई साजिश रची गई है तो ये खतरा पैदा हो सकता है। इस रूट पर शताब्दी, जनशताब्दी सहित कई लंबी दूरी की स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। पुलिस का कहना है कि कई स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार इस रूट पर ऐसे मामले हो चुके हैं। इन सब मामलों में आरपीएफ को कुछ हाथ नहीं लगा था। दो वर्ष पहले परतापुर के पुट्ठा फाटक के पास भी रात के समय नंदा देवी एक्सप्रेस के सामने भी लोहे का पाइप रखकर पलटाने की साजिश रची गई थी। दौराला में भी पिछले वर्ष बिल्कुल इसी तरह लोहे का पाइप रखकर घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी।
--
चोरी का हो सकता है पाइप
जांच की जा रही है। ये भी हो सकता है कि पाइप चोरी करके लाया गया हो। मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। - योगेश भाटी, थाना प्रभारी, आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें