बागपत के युवक ने शाहपुर क्षेत्र की एक युवती को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बनाई गई अश्लील वीडियो को आरोपी ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। बावजूद इसके पीड़िता उससे निकाह करने को राजी थी, मगर अब आरोपी ने निकाह से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता के पिता ने शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पढ़ें : जंगल में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ यह वारदात हुई। बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव निवासी आरोपी युवक का दो साल से यहां शाहपुर के गांव में अपनी बहन के यहां आना-जाना था। इसी दौरान युवक का पीड़िता युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों एक ही बिरादरी के होने के कारण युवक ने युवती को निकाह करने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली। बाद में वह युवती की क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे रेप करता रहा। परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों से बात की, जिस पर दोनों के परिजन उनके निकाह के लिए सहमत हो गए। आरोप है कि करीब दो माह पहले आरोपी युवक ने अश्लील क्लिप की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर भी युवती के परिजन बेटी की खुशी की खातिर आरोपी से निकाह करने के लिए तैयार रहे। आरोप है कि अब युवक के पिता ने यह निकाह करने से इंकार करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर बुधवार को पीड़िता के पिता ने शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शाहपुर इंस्पेक्टर बीपीएस यादव ने बताया कि युवती के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी किरठल निवासी समीर को रेप व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसके पिता मीर हसन को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डायल 100 ने किया खुलासा
यूपी डायल 100 ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। युवती से रेप करने वाला आरोपी समीर अब युवती के परिजनों को ही झूठे मामले में फंसाना चाहता था। उसने यूपी डायल 100 को झूठी सूचना दी कि शाहपुर के गांव में परिजन अपने बेटी की ऑनरकिलिंग कर रहे हैं। इस सूचना पर डायल 100 पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लेकर मामले का खुलासा किया। इसके बाद युवती के पिता ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को पूरी जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/